KCG

हाई-टेक रोपणी बीरूटोला में उन्नत किस्म के दो लाख पौधें होंगे तैयार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विकासखंड छुईखदान स्थित शासकीय हाई-टेक रोपणी बीरूटोला का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत खैरागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल भी मौजूद रहे। निरीक्षण में उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक रविन्द्र कुमार मेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत स्वीकृत इस रोपणी के लिए 100 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। अब तक यहां फेंसिंग, कार्यालय भवन, भंडार गृह, नलकूप और ड्रिप सिंचाई संयंत्र का काम पूरा हो चुका है जबकि वर्किंग शेड का निर्माण प्रगति पर है। यह रोपणी प्रतिवर्ष दो लाख उन्नत किस्म की पौधें तैयार करने की क्षमता रखती है। ग्राफ्टेड कटहल और आंवला के मातृ पौधों का रोपण लगभग तीन हेक्टेयर क्षेत्र में किया जा रहा है।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शेष भूमि में लीची, ड्रैगन फ्रूट और एप्पल जैसे नवाचार फसलों के पौधे भी लगाए जाएं ताकि किसानों को विविध कृषि पद्धतियों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि यह रोपणी भविष्य में क्षेत्र के कृषकों के लिए उन्नत पौध सामग्री का प्रमुख स्रोत बनेगी जिससे फलोत्पादन और कृषि आधारित स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page