KCG

पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला एवं तहसील इकाई का गठन, रविन्द्र को जिला और गैन्दलाल को तहसील अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

खैरागढ़। पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला एवं तहसील इकाई के गठन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला एवं तहसील इकाई का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। बैठक में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) इकाई के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत शिक्षक एवं सामाजिक चिंतक रवीन्द्र कुमार अग्रवाल को मनोनीत किया गया वहीं जिला सचिव कन्हैया लाल यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर निरंजन नामदेव भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसी क्रम में तहसील इकाई खैरागढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर गैंदलाल जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं सचिव पद पर मोतीलाल यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर गंगादास वर्मा को मनोनीत किया गया।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा पेंशनर्स के हितों से जुड़े विषयों पर एकजुट होकर कार्य करने की भावना व्यक्त की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई। जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने पेंशनर्स एसोसिएशन की जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि पेंशनरों के हित में वे और बेहतर कार्य करने की कोशिश करेंगे तथा संगठन की आशाओं पर खरा उतरने हर संभव प्रयास करेंगे वहीं एसोसिएशन के पुनर्गठन के उपरांत बधाई देने वालों में राजनांदगांव से आरएन कर्महे, सुधीर शेण्डे, गडंई से प्रभु राम वर्मा, छुईखदान से सुरेश महोबिया एवं खैरागढ़ से पूर्व जिला अध्यक्ष बंसत कुमार यदु, एलडी मानिकपुरी, बालकृष्ण गुप्ता गुरु, इदरिस खान व पेशनर्स एसोसिएशन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गडंई के वरिष्ठ जनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page