KCG

नवा रायपुर में भक्ति के रंग में रंगी जन्माष्टमी, देर रात तक गूंजे कृष्ण भजन

सत्यमेव न्यूज नवा रायपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी शुक्रवार को पूरे राज्य में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। राजधानी रायपुर सहित नवा रायपुर अटल नगर में भी जगह-जगह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में सेक्टर-29 में आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति और संगीत की धूम रही। श्री राधे कृष्ण जन कल्याण सेवा समिति नवा रायपुर अटल नगर के तत्वावधान में सेक्टर-29 स्थित एलआईजी कैंपस के समीप जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. विकास अग्रवाल के प्रयाग म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक एवं भक्ति प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति से वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला सहित एसके थापाक, बीके सिंह, तुलसीराम प्रधान, मुकेश त्रिपाठी, नरेंद्र चौधरी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इसी तरह नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-27 में भी जन्माष्टमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। राजधानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page