KCG

कबीर जंयती पर 22 जून को शुष्क दिवस घोषित

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अधिकारी चंद्रकांत वर्मा ने कबीर जयंती के अवसर पर 22 जून को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस में जिले में स्थित देशी मदिरा दुकान सी. एस. 2 ( घघ), देशी मदिरा दुकान अहाता सी.एस.2 (ग- अहाता, विदेशी मदिरा दुकान एफ. एल. 1 ( घघ) एवं विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.1(ख- अहाता ), देशी मदिरा दुकान सी. एस. -2 (घघ-कम्पोजिट) मुढ़ीपार, साल्हेवारा एवं देशी मदिरा दुकान सी. एस. -2 (ग- कम्पोजिट अहाता) मुढ़ीपार, साल्हेवारा को 22 जून 2024 को सम्पूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रखने के लिये शुष्क अवधि घोषित किया है। उपरोक्त घोषित शुष्क दिवसों में उक्त क्षेत्रों में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page