पॉलिटिक्स

साय सरकार का बजट दूरगामी और प्रभावशाली- विनय देवांगन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. साय सरकार का बजट दूरगामी और प्रभावशाली बजट है। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुये खैरागढ़ मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद के सभापति विनय देवांगन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का यह दूसरा बजट बेहद प्रभावशाली और दूरगामी सोच से ओत-प्रोत है। यह बजट छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्धशाली बनाने वाला बजट हैं जिसमें प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने वाली महतारी वंदन की विशेष प्रभावी योजना के साथ शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के साथ ही किसानों को आत्मनिर्भर एवं युवाओं को आगे बढ़ाने वाला बजट है। भाजपा के युवा नेता श्री देवांगन कहा है कि इस बजट से छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना का सुव्यवस्थित विकास होगा और आने वाले समय में प्रदेश की तरक्की व खुशहाली में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page