Advertisement
KCG

खैरागढ़-धमधा मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित कार डबरी में पलटी, एक की मौत,एक घायल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़-धमधा मार्ग पर बुधवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ग्राम गाड़ाडीह के पास सड़क किनारे स्थित डबरी में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ललित साहू 45 वर्ष एवं अनिरुद्ध जंघेल 55 वर्ष दोनों निवासी ग्राम साल्हेकला खैरागढ़ से बैंक संबंधी कार्य निपटाकर स्विफ्ट डिजायर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ाडीह के समीप एक मोड़ पर तेज गति के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डबरी में समा गई। हादसे के समय मार्ग सुनसान था, जिससे घटना की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पलटी हुई कार देखी और तुरंत पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दुर्भाग्यवश, ललित साहू की डूबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अनिरुद्ध जंघेल को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page