KCG

जिले में घर-घर पहुंचकर वंचित परिवारों की होगी पहचान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित नियद नेल्लानार 2.0 अभियान को गति मिल गई है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खैरागढ़ एवं छुईखदान विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों का उन्मुखीकरण किया गया जिसमें सर्वेक्षण पात्रता सत्यापन और हितग्राहियों के पंजीयन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र व्यक्तियों और परिवारों को चिन्हित करना है जो अब तक किसी कारणवश शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय सत्यापन दल गठित किए गए हैं। इन दलों में पंचायत सचिव पटवारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोजगार सहायक मितानिन महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य किसान सगवारी और कोटवार को शामिल किया गया है।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में सचिव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सत्यापन दल विभागों से प्राप्त सूची के आधार पर घर-घर जाकर पात्रता का सत्यापन करेंगे। सर्वे के दौरान ऐसे परिवारों की भी पहचान की जाएगी जिन्हें अब तक किसी शासकीय योजना का लाभ नहीं मिला है। पात्र पाए जाने पर उनका पंजीयन कर संबंधित योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने अधिकारियों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि अभियान पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जाए तथा कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने इसे शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप पहल बताते हुए निर्धारित समय-सीमा में सर्वे कार्य पूरा करने और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया है।
उन्मुखीकरण के बाद अब जिले की ग्राम पंचायतों में गठित टीमें घर-घर पहुंचकर सर्वे और सत्यापन कार्य शुरू करेंगी। अभियान के माध्यम से शिक्षा स्वास्थ्य आवास खाद्य सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न व्यक्तिगत एवं परिवारमूलक योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page