KCG

शिक्षक फेडरेशन की बैठक में विस चुनाव के मानदेय नहीं मिलने का उठा मुद्दा

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. सहायक, समग्र शिक्षक फेडरेशन की खैरागढ़ जिला कार्यकारिणी की बैठक विश्राम गृह छुईखदान में आयोजित की गई. बैठक में जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में फेडरेशन के सदस्यता अभियान के तहत आगामी 31 मार्च तक सभी सदस्य शिक्षको को संगठन की सदस्यता लेना अनिवार्य किया गया. बैठक में छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव पर चर्चा की गई. बैठक में फेडरेशन ने विधानसभा चुनाव के दौरान किये गये चुनाव ड्यूटी के दौरान डोंगरगढ़ विधानसभा के 288 मतदान केन्द्रों के कर्मचारियों को आज तक मानदेय नही मिलने पर कर्मचारियों द्वारा नाराजगी जताई गई.

बैठक में सहायक और समग्र शिक्षको के पदोन्नति कार्यवाही पर भी चर्चा हुई. पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में शेष बचे प्राथमिक प्रधान पाठक की प्रतीक्षा सूची जारी हो चुकी है परंतु खैरागढ़ जिले में अभी तक प्रतीक्षा सूची का अतापता नहीं है जबकि सहायक शिक्षक फेडरेशन इसकी अधिकारियों को कई बार सूचना दे चुका है लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले में गोल-गोल जवाब देने से प्रतीक्षारत शिक्षकों में नाराजगी है.

संगठन के जिलाध्यक्ष साहू ने कहा कि हजारों शिक्षकों द्वारा उच्च परीक्षा दिलाने के लिए विभागीय कार्यालय से अनुमति देते हैं परंतु खैरागढ़ जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस विषय पर संगठन द्वारा बार बार सूचना एवं आवेदन देने के बाद भी शिक्षको को परीक्षा की अनुमति नहीं मिल पाई है जिससे शिक्षको का सर्विस बुक में जोड़ना एवं आगामी पदोन्नति में असुविधा लग रही है. फेडरेशन ने बैठक में सप्ताह भर में उपरोक्त समस्या का हल नहीं होने पर हड़ताल करने की सहमति बनाई गई. बैठक में शिवचरण वर्मा, संजू राम कंवर, दोदेश्वर चंदेल, भिखेन्द, कोमल कोठारी सहित अन्य मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page