KCG

विधिक सेवा दिवस पर स्कूली बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. बिलासपुर सालसा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सावंत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव सचिव हेमंत कुमार रात्रे व तालुका विधिक सेवा समिति खैरागढ़ चंद्र कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में शनिवार 9 नवंबर को गुरु घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ठेलकाडीह में विधिक सेवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर सुश्री कला प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को नालसा की बच्चों से संबंधित योजनाओं, उनके मौलिक अधिकार, पाक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, साइबर क्राइम से बचाव संबंधित जानकारी, टोनही प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई वहीं नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। उपस्थित छात्रों को अपराध करने से बचने व अनुशासन का पालन करने की अपील की। इस दौरान आरक्षक कंभुराम कंवर सहित शाला की प्राचार्य श्रीमती कविता गढ़पाले, दिलीप कुमार साहू, बसंत लारिया, शशिकांत दुबे, शैलेन्द्र साहू, अरविंद, श्रीमती दिनेश्वर, श्रीमती तृप्ति व पूनम पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page