KCGअपराधटॉप न्यूज़

अवैध शराब पर खैरागढ़ पुलिस का शिकंजा, युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। केसीजी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6.300 बल्क लीटर शराब और नकद राशि भी बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने बाजार अतरिया स्थित नया तरिया के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ग्राम बाजार अतरिया निवासी 21 वर्षीय सिमोन यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से दो अलग अलग थैलों में रखी 11 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब और 24 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर आंकी गई जिसकी कीमत 3240 रुपए है। इसके अलावा 300 रुपए नगद भी जब्त किए गए। इस तरह कुल 3540 रुपए का माल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 166/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में खैरागढ़ थाना स्टाफ और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के सामाजिक अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page