छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

मतदाता पुनरीक्षण के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क शुरू

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यह पहल विशेष रूप से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और प्रवासी मतदाताओं को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न रहे। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के कक्ष क्रमांक-13 में संचालित इस हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण तथा अन्य निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। नागरिक सहायता के लिए दूरभाष नम्बर 07820-299319 जारी किया गया है। हेल्प डेस्क संचालन की जिम्मेदारी हेमंत कुमार बंजारे, सहायक ग्रेड-03 एवं द्रोपत कुमार साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर को सौंपी गई है। प्रशासन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और आवश्यक जानकारी के लिए हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page