Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

ठाकुरपारा में सजेगा नगर का सबसे भव्य गणेश पंडाल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आगामी गणेश उत्सव 2025 में खैरागढ़ इतिहास का साक्षी बनने जा रहा है। ठाकुरपारा स्थित श्री आदर्श गणेश उत्सव समिति इस वर्ष नगर का सबसे भव्य एवं अद्वितीय गणेश पंडाल तैयार कर रही है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडाल का स्वरूप गुवाहाटी के लगभग 500 वर्ष पुराने प्राचीन मंदिर जैसा होगा। गर्भगृह में पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ गणपति स्वरूप में बप्पा विराजमान रहेंगे। विशेष बात यह है कि इस भव्य निर्माण कार्य को अंजाम देने के लिए बंगाल से कुशल कारीगर बुलाए गए हैं। पंडाल की सजावट ऐतिहासिक भव्यता और अद्वितीय कलाकारी से परिपूर्ण होगी जहां भक्तों को एक दिव्य और भक्तिमय वातावरण का अनुभव मिलेगा।
समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार पधारकर बप्पा के इस अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएँ।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page