KCG

जनजातीय गरिमा उत्सव का सफल समापन, जिले में 50 कार्यक्रम आयोजित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में 18 से 25 मई 2026 तक आयोजित 8 दिवसीय जनजातीय गरिमा उत्सव का सफल समापन हुआ। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम-जनमन अंतर्गत चयनित ग्रामों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में “सबसे दूर, सबसे पहले” की अवधारणा पर 50 कार्यक्रम आयोजित किए गए इनमें लाभार्थी संतृप्ति शिविर, स्वास्थ्य शिविर, जनसुनवाई और जागरूकता अभियान शामिल रहे। शिविरों के माध्यम से 136 आधार कार्ड, 109 आयुष्मान कार्ड, 402 सिकल सेल जांच, 78 पीएम मातृवंदना योजना और 26 राशन कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया गया। उत्सव के दौरान दूरस्थ बैगा बसाहट क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई साथ ही पंचायत भवनों में आदि सेवा केंद्र बनाकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। समापन अवसर पर कलेक्टर ने आयोजन से जुड़े सभी विभागों को बधाई देते हुए जनजातीय विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page