Uncategorized

खैरा से खैरागढ़ तक विशाल बाइक रैली से होगा रूख्खड़ महोत्सव का आगाज़

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। श्री रूख्खड़ स्वामी महोत्सव एवं महाशिवरात्रि पर्व का भव्य शुभारंभ आगामी मंगलवार को विशाल बाइक रैली के साथ किया जाएगा। यह बाइक रैली 10 फरवरी को माँ नर्मदा मंदिर, खैरा-चकनार से प्रारंभ होकर बाबा श्री रूख्खड़ स्वामी मंदिर, खैरागढ़ पहुँचेगी। रैली में लगभग 500 से अधिक बाइक सवारों के शामिल होने की संभावना है। रैली की तैयारियों को लेकर गुरुवार को माँ नर्मदा मंदिर, खैरा-चकनार, गंडई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बाइक रैली के अगुवाईकर्ता खम्हन ताम्रकार ने कहा कि भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा के अनन्य भक्त बाबा श्री रूख्खड़ स्वामी की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पदयात्रा की परंपरा का विस्तार बाइक रैली के रूप में किया जा रहा है। यह रैली श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देगी वहीं हिंदू जन जागरण समिति के अध्यक्ष प्रकाश जंघेल ने क्षेत्र के धर्मप्रेमियों और शिवभक्तों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक बाइक रैली में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और सामाजिक समरसता को सशक्त करने का सशक्त माध्यम बनेगा। श्री रूख्खड़ स्वामी महोत्सव एवं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर विशेष उमंग और उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, रामा साहू, दूजेराम वर्मा, रमेश जंघेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page