Uncategorized

पीएम के मन की बात कार्यक्रम ने भरी नई ऊर्जा: विक्रांत सिंह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला भाजपा कार्यालय पिपरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 128वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना और कहा कि मन की बात समाज को नई दिशा व ऊर्जा देने वाला प्रेरक मंच है। प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। सामूहिक श्रवण में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता टी.के. चंदेल, दिनेश वर्मा, रूपेंद्र रजक, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, लखन साहू, कृष्णा वर्मा, दीना जंघेल, ऋषि सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा प्रधानमंत्री के संदेशों को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page