KCG

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिये अभिरुचि परीक्षा प्रारंभ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रवेश के लिये अभिरुचि परीक्षा 24 जून से प्रारंभ हो गई है। कुलपति प्रो.डॉ.लवली शर्मा के निर्देश एवं प्रभारी कुलपति प्रो.राजन यादव के मार्गदर्शन में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। अभिरुचि परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। संगीत संकाय में हिन्दुस्तानी गायन, तबला और तंत्रीवाद्य, नृत्य संकाय में कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य के साथ-साथ बी.पी.ए. प्रथम सेमेस्टर, प्रथमा, मध्यमा, विद, कोविद प्रथम वर्ष डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की परीक्षा संपन्न हुई। दृश्यकला संकाय के अंतर्गत बी.वोक. (अपैरल डिजाइन), बी.एफ.ए. प्रथम सेमेस्टर तथा कला संकाय में बी.पी.ए. एवं एम.पी.ए. (थियेटर), बी.ए. और एम.ए. हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विषयों के अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। अभिरुचि परीक्षा 27 जून तक जारी रहेगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची 30 जून को प्रकाशित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क 01 जुलाई से 10 जुलाई तक जमा करना होगा। परीक्षा के प्रथम दिन कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी एवं सहायक कुलसचिव विजय कुमार सिंह ने विभिन्न संकायों और विभागों का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन की सराहना की। कला संकाय में बी.ए., एम.ए. (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व) एवं एम.पी.ए. (थियेटर) विषयों में प्रवेश के लिए पोर्टल खुला हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page