KCG

राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू ने अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों से पहुंचे जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूती का आधार उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों संविधान की भावना और सामाजिक न्याय को मजबूत करना है। इसके लिए युवाओं महिलाओं किसानों मजदूरों तथा समाज के सभी वर्गों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी बल दिया है। शिविर के दौरान राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनके-अपने जिलों की राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिस्थितियों की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। कोमल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त मार्गदर्शन संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि जिले में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने की दिशा में अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page