अपराध

अवैध शराब बिक्री करने वालो पर मोहगांव पुलिस ने की कार्यवाही

सत्यमेव न्यूज/गंडई. मोहगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर सार्थक कार्यवाही की हैं. एसपी अंकिता शर्मा के आदेश पर जिले में अवैध गतिविधियों जुआ, सट्टा, शराब तथा अन्य अपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद टीआई मोहगांव धर्मेन्द्र वैष्णव द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालोें पर कार्यवाही करने के लिये टीम तैयार किया गया था. जिस पर पुलिस टीम को सूचना मिला कि ग्राम डुमरिया का कृष्णा कुमार खुसरो के द्वारा ग्राम खर्रा जाने मार्ग डुमरिया पुल के पास अवैघ रूप से महुआ शराब बिक्री करने के लिये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 ए.एल. 8347 से कपडे के बैग के अंदर 3 प्लास्टिक जरीकेन मे 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 3000 रुपये एवं मो.सा. कीमत 25000/रुपये जुमला कीमत 28000/रुपये परिवहन करते आरोपी कृष्णा कुमार पिता खम्हन खुसरो उम्र 53 वर्ष निवासी डुमरिया थाना मोहगांव को रेड कार्यवाही कर पकडा गया, आरोपी विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया. पुरी कार्यवाही के दौरान राजकुमार महिलांगे, सुरेश चन्द्रवंशी, कमलनाराण साहू एवं जैनलाल धुर्वे की भूमिका सराहनीय रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page