Uncategorized

पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का भव्य स्वागत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के प्रथम जिला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय खैरागढ़ केसीजी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.बिशेषर साहू ने की। उन्होंने कहा कि जिले के 405 बूथों को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है और संगठन आगामी चुनाव की तैयारी में जुटा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में विकास और संगठन विस्तार के नए आयाम गढ़ रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन की रीढ़ है क्योंकि छत्तीसगढ़ की लगभग 52 प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्ग से है। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है।जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा जनभावनाओं से प्रेरित पार्टी है, जिसने हर वर्ग को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व आज एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में है जिसने साधारण परिवार से उठकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय किया यह पूरे पिछड़े वर्ग के लिए प्रेरणा है। मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने ओबीसी समाज को सम्मान और पहचान दी। उन्होंने कहा कि मोर्चे का उद्देश्य प्रदेश की 95 पिछड़ी जातियों को भाजपा के साथ जोड़ना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नवनीत जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने किया। इस अवसर पर शशांक ताम्रकार, हरप्रसाद वर्मा, जैनेन्द्र जंघेल, आनंद सिन्हा, नीलिमा गोस्वामी, दिनेश वर्मा, भावेश कोचर, आनंद पटेल, गोरेलाल वर्मा, राकेश ठाकुर, शत्रुहन साहू, युवराज पटेल, बलराम जंघेल, पंकज सिंह, सन्तन साहू, केशव चंदेल, वंदना तांडेकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page