KCG

खैरागढ़ महाविद्यालय में हुआ समाजशास्त्र विभाग में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के समाजशास्त्र विभाग में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता और वरिष्ठ प्राध्यापक जितेंद्र कुमार साखरे के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में धर्मेंद्र कन्नौजे सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय परपोड़ी जिला बेमेतरा उपस्थित हुये।

समाजशास्त्र विषय पर शोध प्रविधि के विभिन्न पहलुओं पर मुख्य वक्ता श्री कन्नौजे ने विस्तार से चर्चा की जिसमें प्रश्नावली, साक्षात्कार, अवलोकन, परिकल्पना और अनुसंधान के चरण शामिल थे। समाजशास्त्र विभाग की अतिथि व्याख्याता डॉ.परमेश्वरी कुंभज टांडिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए धर्मेंद्र कन्नौजे का परिचय दिया और समाजशास्त्र विषय के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही शिक्षक विजेंद्र वर्मा ने शोध प्रविधि के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी। शिक्षक धरमपाल वर्मा ने शोध के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्य वक्ता के विचारों से बहुत कुछ सीखा। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित हुआ और उन्हें समाजशास्त्र विषय में शोध के महत्व और उपयोगिता के बारे में गहराई से समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्रगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page