शिक्षा

अभिलेख को लिपिक संघ केसीजी के जिला अध्यक्ष की कमान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष ललित भाण्डे ने अभिलेख सिंह को नवीन जिला केसीजी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. जानकारी अनुसार नवीन जिला केसीजी के स्कूल शिक्षा विभाग के जिला अध्यक्ष पद के लिये एक सप्ताह पूर्व ही आदेश जारी कर दिया गया था जिसमें वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सलाह उपरांत लिया गया. सदस्यों की सहमति से अभिलेख सिंह सहायक ग्रेड-2 स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुईखदान को नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है.

प्रांताध्यक्ष ने 15 दिवस के भीतर नवीन जिला केसीजी में नव कार्यकारिणी का गठन करने आदेश दिया है. जिला अध्यक्ष बननेे के बाद अभिलेख सिंह ने कहा कि उन्हें तहसील अध्यक्ष पद के बाद अब जिला अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसका निर्वहन वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पूरी ईमानदारी के साथ करूँगा. प्रांताध्यक्ष के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जायेगा और यथासंभव 15 दिवस के पूर्व ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया जायेगा. मेरा उद्देश्य संघ के सभी कर्मचारियों के हित में काम करना होगा. उन्होंने सभी से उनके कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page