KCG

जंगल में दर्द से कराहती मिली महिला को अस्पताल में किया भर्ती

पारिवारिक कारणों से घर छोड़ जंगल में निकल गई थी 20 वर्षीय युवती

वनांचल में साल्हेवारा पुलिस की मानवीय पहल से बची युवती की जान

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. साल्हेवारा क्षेत्र के जंगल में दर्द से कराहती एक महिला को साल्हेवारा पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती करा उसकी जान बचाई गई. जानकारी अनुसार उक्त महिला पारिवारिक कारणों से घर छोड़कर जंगल की ओर निकली थी और दर्द से कराह रही थी जिसे ईलाज के लिये साल्हेवारा पुलिस द्वारा शासकीय अस्पताल लाकर मानवता का परिचय दिया गया. एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश व एएसपी नेहा पाण्डे, एसडीओपी गंडई प्रशांत खांडे के मार्गदर्शन एवं उप निरीक्षक रामनरेश यादव थाना प्रभारी साल्हेवारा के नेतृत्व में 07 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम रेगाखार निवासी श्रीमती जेठी बाई बैगा पति रामसिंग बैगा उम्र 20 साल 05 फरवरी की शाम 05 बजे अपने पति के साथ वाद-विवाद कर घर से निकलकर जंगल की ओर गई है. सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार पुलिस स्टाफ के द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुये बंजारी मंदिर के सामने वाले जंगल में सर्च किया गया जहां उक्त महिला नाला के किनारे दर्द से कराहती हुई सोई हुई थी जिसे लेकर उनके घर आये और खाना-पानी देकर उसकी तकलीफ को देखते हुये उचित ईलाज के लिये पुलिस वाहन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साल्हेवारा में भर्ती कराया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page