रायपुर

भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह में केसीजी के हजारों युवा हुये शामिल

सत्यमेव न्यूज़/रायपुर. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ.पलक वर्मा, सह प्रभारी इकबाल सिंह ग्रेवाल, प्रियंका सारसर व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के द्वारा 12 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया जहां प्रतिदिन 10 किलोमीटर पैदल चलकर कार्यक्रम को संपन्न किया गया. यात्रा का समापन इंडोर स्टेडियम रायपुर में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह के रूप में किया गया.

जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी व प्रदेश महासचिव अनिमेष सिंह की अगुवाई में लगभग एक हजार से अधिक युवा कांग्रेसी रायपुर पहुंचे. युवा कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ाने खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा भी रायपुर पहुंची. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, देवेंद्र यादव, कुलबीर सिंह जुनेजा, सत्यनारायण शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में अतिथि शामिल हुये.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page