KCG

खैरागढ़ न्यायालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को व्यवहार न्यायालय खैरागढ़ परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों न्यायालयीन कर्मचारियों अधिवक्ताओं एवं पैरालीगल वालंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही सुखी जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि नियमित योग आसन और प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकता है बल्कि मानसिक एवं आत्मिक संतुलन भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और अनियमित दिनचर्या के बीच योग एक प्रभावी एवं सकारात्मक उपाय के रूप में उभरा है जिसे आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है। कार्यक्रम में पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ सकारात्मक और आनंदमय जीवन प्रदान करता है। योग सत्र का शुभारंभ ओम के उच्चारण एवं गायत्री मंत्र के पाठ के साथ किया गया है।

इसके पश्चात प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया जिनमें पादहस्तासन त्रिकोणासन उष्ट्रासन भुजंगासन शवासन ताड़ासन शयन पाद संचालनासन नौकासन तथा आंजनेय आसन शामिल रहे। साथ ही भस्त्रिका कपालभाति अनुलोम विलोम बाह्य भ्रामरी और उद्गीथ सहित विभिन्न प्राणायामों का भी अभ्यास कराया गया है। कार्यक्रम के समापन पर शांति पाठ किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया गया है। योग दिवस आयोजन को सफल बनाने में मनोहर देवांगन, इलेश देवांगन, भुनेश्वर कौशिक, दिनेश साहू, मनीष, सुरेश, राजेश खरे, उमेश राजपूत, मुरली देवांगन, अमरनाथ जायसवाल, पूजा बनसोड़, प्रियांशु, सुरयांशु सहित न्यायालयीन स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही है। कार्यक्रम में पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू, कला प्रजापति, छबिराज तथा अधिवक्ता ज्ञानदास बंजारे एवं दुर्गेश सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page