Uncategorized

खैरागढ़ में 10 से 16 फरवरी तक आयोजित श्रीरुख्खड़ स्वामी महोत्सव की तैयारियां जोरो पर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नगर के प्राचीन एवं श्रद्धा के केंद्र श्रीरुख्खड़ स्वामी मंदिर परिसर में आगामी 10 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक भव्य श्री रुख्खड़ स्वामी महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 5 दिवसीय महायज्ञ (महामृत्युंजय यज्ञ) आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति से जुड़े समाजसेवी व वार्ड पार्षद सुमित टांडिया ने बताया कि यह कार्यक्रम वेद पंचांग के अनुसार संपन्न होगा। महोत्सव का शुभारंभ 10 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा से होगा। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे यज्ञ वेदी की स्थापना एवं पूजन, गोधूलि बेला में गो-पूजन तथा सायं 5 बजे हनुमंत अभिषेक एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। 11 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे रुद्राभिषेक एवं पूजन तथा प्रातः 11 बजे से यज्ञ का विधिवत आरंभ होगा। महोत्सव का विशेष आकर्षण 15 फरवरी (महाशिवरात्रि पर्व) को रहेगा जब द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन, दिव्य महारुद्राभिषेक एवं अखंड प्रहर पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह पूजा प्रातः 4 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन प्रातः 4 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम का समापन 16 फरवरी (सोमवार) को हवन, पूर्णाहुति, तथा विशाल भोग एवं महाप्रसादी वितरण के साथ होगा। यज्ञ में शामिल होने पंजीयन की अंतिम तिथि 9 फरवरी है। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म, साधना, सेवा और जन-जागरण के इस दिव्य आयोजन के साक्षी बने।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page