
छुईखदान पुलिस की तलाश रंग लाई, परिवार में लौटी खुशियां
छुईखदान। थाना छुईखदान पुलिस ने करीब एक साल से लापता राधा निषाद (24) को तलाश कर सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस के अनुसार ग्राम मारूटोलाकला निवासी प्रहलाद निषाद ने 18 दिसंबर 2025 को अपनी बेटी राधा निषाद के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राधा 1 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 8 बजे मायके से बिना बताए चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस से मदद मांगी गई थी। इस पर थाना छुईखदान में गुम इंसान क्रमांक 83/2025 दर्ज कर पतासाजी शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार महिला की तलाश में जुटी रही। आखिरकार 16 नवंबर 2026 को राधा को दस्तयाब कर लिया गया। करीब एक साल बाद बेटी के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। इस कार्रवाई में थाना छुईखदान एवं पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
