KCG

कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्राचीर से किया ध्वजारोहण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो.लवली शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रहित और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शुभारंभ कुलपति ने विश्वविद्यालय के संस्थापक स्व.राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह, स्व.रानी पद्मावती देवी एवं राजकुमारी इन्दिरा सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और गुब्बारे छोड़कर स्वतंत्रता पर्व का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात प्रभारी कुलसचिव, अधिष्ठातागण, शिक्षक संघ, संगतकार संघ, कर्मचारी संघ एवं कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों ने कुलपति का स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.शर्मा ने विश्वविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है जिनके कारण देशवासियों को स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का अवसर मिला।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्पून रेस में हर्ष ने प्रथम, पवन ने द्वितीय तथा वंदना मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पीड वॉक के विद्यार्थी वर्ग में पीयूष प्रथम, पवन द्वितीय एवं आकाश यादव तृतीय रहे। कर्मचारी पुरुष वर्ग में राजू कश्यप ने प्रथम तथा मनीष कुलकर्णी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में लता प्रथम एवं मनीषा द्वितीय रहीं। स्नैच गेम प्रतियोगिता में विद्यार्थी वर्ग ने जीत दर्ज की। विद्यार्थी वर्ग में लिपाक्षी मस्कोले, इशिका मित्र, रूपेश तेंदुलकर, डेरहु, पवन कुमार, अंजलि नामदेव, समिग्या जैन एवं लुमेश कुमार ने भाग लिया। गैर-शिक्षक कर्मचारी वर्ग में सी.पी. गायकवाड, मनीष कुलकर्णी, कौशल जैन, कन्हैया यादव, राजू कश्यप, हर्षल जैन, रिचा तिवारी एवं मनीषा भांडेकर शामिल रहे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय में नवाचार के तहत गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए 17 जून 2026 को हिन्दी टंकण एवं सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। हिन्दी टंकण एकल प्रतियोगिता में रिचा तिवारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कन्हैया लाल यादव, सहा.ग्रे-03 द्वितीय तथा दीपक जतेरे, सहा.ग्रे-03 एवं संतोष श्रीवास, स्टेनोग्राफर तृतीय स्थान पर रहे। सामान्य प्रश्नोत्तरी समूह प्रतियोगिता में राजू सिंह कश्यप, ज्योति रानी झा, प्रतीक टहनगुरिया एवं ओम शंकर हिरवानी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डोमन लाल बोगा, कन्हैया लाल यादव, संतोष श्रीवास एवं रिचा तिवारी की टीम द्वितीय तथा दीपक जतेरे, मनीषा भान्डेकर, ओम प्रकाश बागड़कर एवं शलभ मिश्रा की टीम तृतीय स्थान पर रही। समारोह में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों अधिकारियों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बनाए रखते हुए राष्ट्रप्रेम सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती प्रदान की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page