KCG

इलीजियम स्कूल में होगा निःशुल्क आर्ट एंड क्राफ्ट का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. दिनांक 5 मई से 7 मई तक सुबह 8 से 9 बजे तक बच्चों का निःशुल्क आर्ट एंड क्राफ्ट का आयोजन इलीजियम पब्लिक स्कूल दाऊचौरा में किया जा रहा है। समकालीन कलाकार व शिक्षक किशोर शर्मा के संयोजन मे इस कार्यशाला में बच्चों को पेंसिल , वाटर कलर, पोस्टर कलर, वेक्स कलर का उपयोग करना सिखाया जाएगा तथा क्राफ्ट में न्यूज़ पेपरों से कोलाज आर्ट, पेपर बेग, पेपर मेसी, रंगीन पेपर आर्ट से अनेक वस्तुओं का निर्माण करना सिखाया जाएगा। बच्चों में व्यवसायिक शिक्षा के तहत उनके कौशल विकास को विकास करना है।

मिट्टी कला में विभिन्न आकृतियों का निर्माण कराना सिखाया जाएगा वहीं ऊँन और धागे से विभिन्न प्रकार के आकृतियों से कपड़ा और पेपर पर कला सिखाया जाएगा। पत्थरों में आर्ट और पत्तियों से आकृति बनाना सिखाया जाएगा। शिविर में शामिल होने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।कार्यक्रम मे बच्चों को आवाज फ़िल्म एंड थियेटर सोसायटी, कलाकार जान्हवी, नम्रता व आनंद वैष्णव खैरागढ़ का विशेष मार्गदर्शन भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page