KCG

पीएमआईएस 3.0 के तहत शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में 17 जुलाई को लगेगा निःशुल्क पंजीयन शिविर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस 3.0) के तहत युवाओं को रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में 17 जुलाई 2026 को एकदिवसीय निःशुल्क पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 11 बजे से होगा जिसमें पात्र अभ्यर्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ उनका ऑनलाइन पंजीयन भी किया जाएगा। योजना के तहत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा पात्र हैं जिन्होंने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा स्नातक अथवा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर ली है, वर्तमान में किसी नियमित नौकरी में नहीं हैं तथा जिनके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम है। शिविर में आने वाले अभ्यर्थियों का पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। पंजीयन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में 6 से 9 माह की इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप अवधि के दौरान प्रति माह 9 हजार रुपये की वित्तीय सहायता, आकस्मिक व्यय के लिए 6 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा। इन दोनों बीमा योजनाओं का प्रीमियम केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बैंक पासबुक, शैक्षणिक अंकसूचियां एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ से मोबाइल नंबर 9685200188 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page