KCG

विधायक ने साहू समाज के भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. दुबेलिया साहू समाज के सामाजिक भवन निर्माण का भूमिपूजन विधायक यशोदा वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ. इस दौरान अतिथि के रूप में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार साहू, जनपद अध्यक्ष लीला प्रकाश मंडावी, जिपं सभापति व सर्व साहू समाज के जिलाध्यक्ष विप्लव साहू, जिला साहू समाज अध्यक्ष टीलेश्वर साहू व हेमूदास साहू उपस्थित थे. बता दे कि दुबेलिया साहू समाज को पूर्व विधायक व सांसद स्व. देवव्रत सिंह ने सामाजिक भवन निर्माण के लिये अपनी लगभग 15 डिसमिल जमीन दान की थी. उक्त स्थल पर सामाजिक भवन निर्माण के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणानुरूप यशोदा वर्मा ने विधायक निधि से 15 लाख रूपये दान किया है. राशि मिलने के बाद भवन निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया. इस अवसर पर भुनेश्वर साहू, मंडी सदस्य किशुन मिर्चे, प्रेमलाल साहू, हेमंत वैष्णव, प्रमोद सिंह ठाकुर, रविंद्र सिंह गुड्डा, संजय सिंह, जगनू साहू, जगत साहू, दुर्गा साहू व समय लाल साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page