KCG

जिलेभर के बैंकों में चला सुरक्षा जांच अभियान, पुलिस ने परखी व्यवस्थाएं

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला केसीजी पुलिस ने सोमवार को जिलेभर के बैंक शाखाओं में विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया है।थाना स्टाफ के माध्यम से संचालित इस अभियान में बैंक शाखाओं और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई तथा बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों अलार्म सिस्टम सुरक्षा गार्डों की तैनाती सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। साथ ही बैंकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों से समन्वय बनाए रखते हुए अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से किसी भी आपराधिक घटना पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। अभियान के दौरान एटीएम सुरक्षा को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। बैंक कर्मचारियों को ग्राहकों को एटीएम पिन गोपनीय रखने लेन-देन के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। जिला पुलिस के अनुसार इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा और अधिक मजबूत हो तथा नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page