KCGअपराध

कंसेला मंदिर के पास जंगल में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केसीजी पुलिस ने जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नवागांव स्थित कंसेला मंदिर के पास जंगल में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14,160 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग कंसेला मंदिर के समीप जंगल में रुपये का दांव लगाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर साल्हेवारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान बालाराम झारिया (50) निवासी खादी किशन झारिया (37) निवासी आमगांव कमलेश झारिया (31) निवासी सहसपुर मोहम्मद दिलदार खान (28) निवासी बहेरभाठा घनश्याम पटेल (37) निवासी खादी तथा अमीर खान (27) निवासी रेंगाखार को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से जुआ फड़ में रखी 14,160 रुपये की नकदी और 52 पत्ती ताश जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page