Uncategorized

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

खैरागढ़. जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत ग्रामों, शहरों एवं सार्वजनिक स्थलों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस वर्ष स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत की थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा शहरी विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान का समापन 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर होगा। अभियान के दौरान स्वच्छता को लेकर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर विशेष जोर रहेगा। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, लोगों की सहभागिता बढ़ाने तथा स्वच्छता के प्रति सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए निर्धारित कार्यक्रमों को चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। राज्य स्तर से अभियान के लिए विस्तृत दैनिक कार्यक्रम एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों को संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जुड़ा विषय है। सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता गतिविधियों को व्यापक स्वरूप देने तथा अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page