Uncategorized

खैरागढ़ मे दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पालक और संस्था मिलकर करेंगे प्रयास

खैरागढ़। श्री जी वेलफेयर एंड रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘संवेदना शिक्षण प्रशिक्षण पुनर्वास केंद्र’ में विशेष बच्चों के अभिभावकों की प्रथम पालक बैठक आयोजित की गई। राजपूत क्षत्रिय भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष ज्योति पटेल ने की। बैठक में बच्चों के पहले माह की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ज्योति ने कहा कि विशेष बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए संस्था के साथ परिवार की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने वित्तीय पारदर्शिता, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पुनर्वास सुविधाओं की जानकारी दी और कहा कि संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ आवश्यक प्रशिक्षण और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।बैठक में दिव्यांग बच्चों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष चर्चा हुई। संस्था यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बैंक खाते तथा अन्य पात्रता आधारित योजनाओं के लिए अभिभावकों को मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध करायेगा। बैठक में संस्था के उपाध्यक्ष श्रेयांश डाकलिया, सह सचिव शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, सदस्य जय प्रकाश श्रीवास, दीपक प्रसाद अग्रवाल एवं गोपी प्रसाद पटेल सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page