
खैरागढ़। गातापार जंगल पुलिस ने न्यायालय से जारी स्थायी वारंट की तामिली करते हुए बैगाटोला निवासी दुर्गेश यादव (35) को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। दुर्गेश यादव पिता बरातु यादव के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 2004/2024 में धारा 294, 323, 506 एवं 34 भादवि के तहत स्थायी वारंट जारी था। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश डांडे के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
