Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत ठेलकाडीह में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

खैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम ठेलकाडीह स्थित संत गुरु घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने सेवा ही संकल्प, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत तथा मोदी जी का सपना- विकसित भारत जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक चित्र बनाए। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सेवा भावना, स्वच्छता, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत की परिकल्पना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं। चित्रकला जैसे रचनात्मक माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, संस्कार और स्वच्छता का जो संदेश प्रस्तुत किया है वह सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल की सराहना की तथा कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री कुमार, श्री लारिया, श्री दुबे, मदन साहू, प्रमेंद्र चंदेल, विद्यालय स्टाफ, भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा, स्वच्छता एवं जिम्मेदारी की भावना का प्रेरक संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page