छत्तीसगढ़

जिले में संगठन विस्तार पर विशेष फोकस, भूपेश बघेल से जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने की मुलाकात

सत्यमेव न्यूज। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय नेता भूपेश बघेल से जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अध्यक्ष कोमल दास साहू और जिला सचिव रिंकू गुप्ता ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले में हाल ही में गठित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान संगठन सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर देते हुए आगामी दिनों में बूथ एवं पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन की प्रक्रिया तेज करने की बात कही गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में आयोजित बैठक में भी सभी जिला अध्यक्षों से बूथ और पंचायत कमेटियों के गठन की प्रगति की जानकारी ली गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू ने बताया कि जिले में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही बूथ एवं पंचायत कमेटियों का गठन पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी की गतिविधियों को गांव गांव तक प्रभावी रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम प्रवास से छत्तीसगढ़ लौटने के बाद यह महत्वपूर्ण मुलाकात हुई जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर सार्थक चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page