KCGछत्तीसगढ़

दनिया नदी के सूखने से गहराया जल संकट*

गंडई पंडरिया। भीषण गर्मी और लगातार गिरते भू-जल स्तर ने अब ग्रामीण अंचलों में जल संकट की गंभीर तस्वीर सामने ला दी है। नगर से सटे ग्राम पंचायत दनिया में बहने वाली नदी पूरी तरह सूख चुकी है जिससे गांव के लोगों के साथ-साथ मवेशियों के समक्ष भी पानी का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों के अनुसार नर्मदा नाला से निकलने वाली यह नदी हर वर्ष गर्मी के मौसम में कमजोर पड़ती है किंतु इस बार मई माह में ही नदी का पूरी तरह सूख जाना चिंताजनक संकेत माना जा रहा है। नदी के सूख जाने से पशुओं की निस्तारी व्यवस्था प्रभावित हो गई है, वहीं ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव के पूर्व उपसरपंच एवं युवा नेता संपूर्ण दास टंडन ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान और जलस्तर में गिरावट के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। यदि समय रहते प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो आगामी दिनों में जल संकट और विकराल रूप ले सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व वर्षों की भांति पत्थर्रा नाला से नहर के माध्यम से पानी दनिया नदी तक पहुंचाने की व्यवस्था शीघ्र की जाए, ताकि ग्रामीणों और मवेशियों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने भी जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और वैकल्पिक जल स्रोतों के विकास की दिशा में ठोस पहल की आवश्यकता जताई है। उनका कहना है कि प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण की अनदेखी भविष्य में ग्रामीण जीवन और पशुधन दोनों के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page