KCG

समन्वय, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें कार्य : विक्रांत सिंह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत छुईखदान परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह रहे वहीं अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति ललित चोपड़ा ने की तथा सांसद प्रतिनिधि प्रेमनारायण चन्द्राकर एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। अपने संबोधन में विक्रांत सिंह ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत ग्रामीण विकास की आधारशिला है और इसके अंतर्गत आने वाले गांवों का समग्र विकास ही नवगठित जिले की प्रगति का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की अधिकांश जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जनपद पंचायत के माध्यम से होता है। इसलिए जनपद पंचायत कार्यालय का बाहरी और आंतरिक वातावरण स्वच्छ, सकारात्मक एवं अनुशासित होना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए कहा कि आपसी सामंजस्य, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यप्रणाली से ही आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा। श्री सिंह ने कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्य के प्रति संवेदनशील, सकारात्मक और जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को पारिवारिक भावना के साथ टीमवर्क की भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, जिससे विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सभापति ललित चोपड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण की अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केशवरी देवांगन ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजू जंघेल, अग्राहीत नेताम, मुकेश जंघेल, सुमरित जंघेल, उत्तम जंघेल, मंगल नेताम, ज्योति जंघेल, गजेंद्र पटेल, रेखचंद जंघेल, पारस ठाकरे, मनोज चतुर्वेदी, ओमलाल साहू, राजकुमार जंघेल, दिवाकर सोनी, ललित सोनी, लेखराम साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page