KCG

गौवंशों की पूजा कर विक्रांत ने मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर गौवंशों की पूजा-अर्चना कर उन्हें खिचड़ी खिलाकर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों सहित प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। श्री सिंह ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। उन्होंने सभी लोगों से गौवंश के संरक्षण व संवर्धन में भागीदार बनने की अपील की।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page