KCGअपराधछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिक का अपहरण व दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। जिला केसीजी के थाना छुईखदान पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विशेष यादव पिता कृष्णा यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 आजाद चौक छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी द्वारा नाबालिक को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन दिया गया।आरोप है कि आरोपी युवती को अपने साथ ले गया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा जिससे नाबालिक गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर थाना छुईखदान में 15 मई 2026 को धारा 137(2), 64(2)(ड), 96 बीएनएस एवं 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशेष यादव को हिरासत में लेकर 15 मई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 16 मई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उप जेल सलोनी भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page