राजनांदगांव

रश्मि देवी महाविद्यालय में छात्र स्नेह सम्मेलन आयोजित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य जितेन्द्र साखरे के मार्गदर्शन व छात्रसंघ प्रभारी जेके वैष्णव की अध्यक्षता में शनिवार 3 दिसम्बर को छात्रों द्वारा छात्र स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया. जेके वैष्णव ने छात्रों द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह आयोजन की बधाई देते हुये शैक्षिणेत्तर गतिविधियों में स्नेह सम्मेलन को आवश्यक बताया. छात्रों को अपने साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शन कर व्यक्तित्व विकास के लिये अनिवार्य आवश्यक मंच को रेखांकित किया.

कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, स्टाफ के साथ स्नेह सम्मेलन आयोजक छात्र अखिल नामदेव, जय सिरसाट, श्रुति अग्रवाल, सत्यम पाण्डेय, नेहा नामदेव, डिम्पल देवांगन, मनीषा, तरुण, दीपक देवांगन, देवांशी, प्रेरणा श्रीवास्तव, खुमान बर्मन, शिवम सिंह, लीना, मनीषा साहू, महक फोटानी, खुशी यादव, भाविका साहू व प्रथम, द्वितीय वर्ष के छात्र प्रमुख रहे. छात्र स्नेह सम्मेलन में एकल गीत, एकल नृत्य, पेपर डांस, बैलून प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. इस अवसर पर शिक्षक गण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page