KCG

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जालबांधा में हुआ विविध आयोजन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. महिला एवं बाल विकास परियोजना इकाई खैरागढ़ के अंतर्गत बालिका दिवस के अवसर पर जालबांधा सेक्टर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विविध आयोजन हुये

जिसके अंतर्गत बालिकाओं के बीच रंगोली, भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। समारोह में सरपंच दीनदयाल सिन्हा, सचिव दुलार दास कोसरे व पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर समूह द्वारा बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। आयोजन में पर्यवेक्षक श्यामकुमारी डोंगरे ने बालिकाओं को कानूनी शिक्षा, पोषण ज्ञान सहित बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। सरपंच दीनदयाल सिन्हा ने विजयी बालिकाओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सेक्टर के ग्रामीण, अभिभावक व बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page