KCG

जिले में थाना दिवस का लगातार हो रहा आयोजन, सीधे सुनी जा रही आमजनों की समस्या

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सभी थाना एवं चौकियों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम थाना गातापार में पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा (आईपीएस) की मौजूदगी में संपन्न हुआ जहां लोगों ने कानून-व्यवस्था यातायात नशाखोरी और साइबर अपराध से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे। थाना दिवस के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें और सुझाव सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। लोगों को भारतीय न्याय संहिता सहित नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए बताया गया कि नई व्यवस्था से मामलों के निराकरण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और समयबद्ध हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे ने गंडई और छुईखदान डीएसपी मुख्यालय रमेश चंद्रा ने साल्हेवारा और बकरकट्टा एसडीओपी खैरागढ़ आशारानी ने खैरागढ़ एवं जालबांधा जबकि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षक सीताराम सागर ने ठेलकाडीह और मोहगांव में आयोजित थाना दिवस में शामिल होकर आमजन से संवाद किया है। कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव महिला एवं बाल सुरक्षा यातायात नियमों के पालन डायल-112 की उपयोगिता तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई साथ ही संदिग्ध कॉल और ऑनलाइन ठगी की सूचना ‘चक्षु’ पोर्टल पर देने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया है। बैठक में जनप्रतिनिधियों ग्राम प्रमुखों कोटवारों पत्रकारों बैंक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। लोगों ने अवैध शराब बिक्री सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास धूम्रपान तथा आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशाखोरी शराबखोरी और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। थाना दिवस के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ाने समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को सभी थाना एवं चौकियों में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page