KCG

बंद पड़े खैरागढ़ के किसान राइस मिल को पुनः शुरू करने उठी मांग

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. सहकार भारती जिला केसीजी द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन को शासकीय किसान राइस मिल को फिर से चालू करने के लिए ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित थे।

सहकार भारती के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में एकमात्र शासकीय किसान राइस मिल जिला निर्माण के पूर्व से संचालित था, जो आज वर्तमान में बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय बनाया गया है, जो निरंतर सहकार से समृद्धि लाने के लिए प्रयासरत है। जिले में अनेक महिला स्वसहायता समूह और सहकारी समितियां कार्यरत हैं। सहकार भारती के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर से मिलकर किसान राइस मिल के संचालन प्रारंभ कराने के लिए निवेदन किया। ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से सहकार भारती के नरेंद्र सोनी, पिंकी सिंह ठाकुर, तान्या सिंह, करुणा सोनी, रमाबाई, प्रमिला यादव, नारायणी साहू, अभिषेक गुप्ता, पुष्पा बाई, सुभाष सिंह, सुरेंद्र सिंह सेगर, त्रिवेणी पटेल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया कि शासकीय किसान राइस मिल का संचालन अति शीघ्र प्रारंभ किया जाये।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page