Uncategorized

मड़ौदा में राजा गुरु बालकदास जयंती एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

खैरागढ़। ग्राम मड़ौदा में राजा गुरु बालकदास जयंती एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतनामी समाज एवं गांव के लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक व राजमहंत किशुन मिर्चे ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ.राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी शामिल हुईं। अतिथियों का समाज के पदाधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। विक्रांत सिंह ने समाज की एकजुटता और भाईचारे को सराहासमारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने राजा गुरु बालकदास जी के जीवन, शौर्य और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने सतनामी समाज को एक एकजुट और अनुशासित समाज बताते हुए इस सफल आयोजन के लिए सामाजिक जनों को बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है जो समाज के उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है।आयोजन के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व समाजसेवी घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू, खुमान देशलहरे, राजमहंत रसीद दास बंजारे, विकेश गुप्ता, जमुना नरेश कुर्रे, देवकुमार सेन, अरुणा बनाफर, शैलेन्द्र त्रिपाठी, गेंदलाल कुर्रे, किरण हल्लू वर्मा, विष्णु साहू, दोहादास चन्देल, दिलेश्वर यदु, होरीलाल चन्देल, सुखरतन दास चन्देल, हीरालाल चन्देल, कमलेश चन्देल, जितेंद्र चन्देल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page