KCG

केसीजी जिले में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही 111 मामले दर्ज, 101 आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर लगातार रोक लगाये जाने के लिये कार्यवाही की जा रही है। नवीन जिला गठन के बाद से अब तक 111 मामले दर्ज कर 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 619 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 1 लाख 44 हजार 317 रूपये बताई जा रही है। कच्ची शराब के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुये 1965 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है और 2 दोपहिया वाहनों को भी जप्त किया गया है। ग्राम पंचायत उदयपुर में मदिरा दुकान खोलने की अफवाहों को खारिज करते हुये जिला आबकारी अधिकारी डिगेश देवांगन ने स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत उदयपुर में मदिरा दुकान खोलने की कोई योजना नहीं है। अवैध शराब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिये जिला आबकारी अधिकारी डिगेश कुमार देवांगन (9131502113), सहायक जिला आबकारी अधिकारी तपन सोरी (6267369261), आबकारी उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार (8839362234) और आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रभाकर सिरमौर (7987302521) से संपर्क किया जा सकता है। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page