KCG

केसीजी की जूनियर कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार में हासिल किया तृतीय स्थान

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ द्वारा 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक जिला मुंगेली में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लेते हुए टीम ने बालोद, दुर्ग, भिलाई नगर और रायपुर नगर जैसी टीमों को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई तथा मजबूत प्रतिद्वंद्वी बिलासपुर की टीम के खिलाफ मुकाबला करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया।जिला कबड्डी संघ के सचिव कन्हैया पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर केसीजी के प्रतिभावान खिलाड़ी देवेंद्र कंवर का चयन बिहार के गया में 1 से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, यह जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला कबड्डी संघ की ओर से टीम के खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को बधाई देते हुए उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। टीम की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है और युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page