अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार प्रार्थी ने सोमवार 3 अप्रैल को छुईखदान थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक लडक़ी उम्र 15 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में आरोपी के विरूद्ध धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

मामले में एसपी अंकिता शर्मा व एएसपी नेहा पाण्डे के निर्देश में एसडीओपी लालचंद मोहले के द्वारा महिला संबंधित संवेदनशील मामला होने पर विवेचना के लिये दिशा-निर्देश देकर नाबालिक को जल्द बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया. इस दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार 6 दिसंबर को ग्राम तेंदुआ नवापारा बेमेतरा से पीडि़ता को आरोपी दुर्गेश यादव के पास से बरामद किया गया जिसके पश्चात बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया जिसमें अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि होने पर मामले में धारा 366 क, 376, 376(2)(ढ ) तथा 4, 5 जे (द्बद्ब), 6 पॉक्सो एक्ट जोडक़र आरोपी दुर्गेश यादव पिता भावंत यादव उम्र 20 वर्ष को बुधवार 7 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. .

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे थाना प्रभारी छुईखदान, सउनि रामनरेश आडिल, प्रआर कमलेश श्रीवास्तव, मप्रआर शिमला उसारे, आरक्षक विनोद पोर्ते व झमित ठाकुर की महत्त्वपूर्ण भुमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page