विधायक यशोदा वर्मा ने ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने के निर्देश पर उठाए सवालखैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इसमें विधायक यशोदा वर्मा, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, प्रदेश कांग्रेस के सदस्य नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू सहित कांग्रेस के कई नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की स्थिति और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की।*‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने के निर्देश पर विधायक ने उठाये कई सवाल*विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व में की गई तेल की खपत कम करने और वाहनों का कम उपयोग करने की अपील का उल्लेख करते हुए शासकीय कार्यालयों और पंचायतों में जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने के निर्देश पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि इन दीयों के लिए तेल की खरीदी किस मद से की जाएगी और इसका खर्च किस मद से वहन किया जाएगा।
2014 से 2026 तक की नीतियों पर सरकार से मांगी जवाबदेही

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘जुमला दिवस’ और ‘बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता आर्थिक दबाव का सामना कर रही है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ी है। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने वर्ष 2014 से 2026 तक केंद्र सरकार के कार्यकाल और उसकी नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आर्थिक स्थिति तथा केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर चर्चा करते हुए सरकार से इन मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता से जुड़े इन मुद्दों पर केंद्र सरकार को अपनी नीतियों और उनके प्रभाव को लेकर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।